Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

माफी मांगने के बाद बाल योगी का विधायक पर पलटवार:वीडियो जारी कर कहा-तुम क्या समझ रहे हो, तुम बहुत बड़े शेर हो...तुम्हारा ऑपरेशन करुंगा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 3 views
माफी मांगने के बाद बाल योगी का विधायक पर पलटवार:वीडियो जारी कर कहा-तुम क्या समझ रहे हो, तुम बहुत बड़े शेर हो...तुम्हारा ऑपरेशन करुंगा
आगरा में अपशब्द मामले में माफी मांगने के चंद घंटे बाद समाजसेवी के रूप में सक्रिय बाल योगी ने भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पर पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहा है-तुम क्या समझ रहे हो, तुम बहुत बड़े शेर हो और हम बहुत बड़े कीदड़। अपने चेलों को समझना देना, नहीं तो कल मैं तुम्हारा आपॅरेशन करूंगा...ध्यान रखना। अब विस्तार से पढ़िये... आगरा में समाजसेवी के रूप में सक्रिय बाल योगी ने सोमवार को भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ चौपाल में अपशब्द कहे। इनमें एक यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और आगरा दक्षिण से विधायक योगेंद्र उपाध्याय हैं और दूसरे फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों विधायकों पर की गई टिप्पणी के दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए थे। ये वीडियो आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक चौपाल के थे। बाल योगी सोमवार को यहां लोगों की समस्याएं जानने पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक चौधरी बाबूलाल ने बाल योगी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही थी। दोपहर में मांगी थी माफी वीडियो वायरल होने के बाद बाल योगी बुधवार दोपहर को विधायक चौधरी बाबूलाल के घर पहुंचे। जयपुर हाउस स्थित उनके आवास पर उन्होंने भाजपा विधायक से अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी छलक रहे थे। उन्होंने रोते हुए विधायक से हाथ जोड़कर माफी मांगी। माफी मांगने विधायक घर पहुंचे बाल योगी 2 तस्वीरें... उन्होंने कहा था-मैं मलपुरा गया था। वहां सीवर की समस्या थी। वहां के लोगों के बुलाने पर मैं वहां देखने गया था। वहां माहौल ऐसा बनाया गया था, ऐसी बातचीत की गई...तो मैं अपने ऊपर काबू नहीं कर पाया। गांव से आया हूं, शहर में होता तो सोच-समझकर बोलता। आगे से मैं ध्यान रखूंगा...मैं आज विधायकजी से मिला। वे सम्मानित पदों पर रहे हैं। वे मेहनत करके वहां तक पहुंचे हैं। माफी मांगने के बाद विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी बाल योगी पर कोई कार्रवाई न करने की बात कही थी। चंद घंटे बाद विधायक को दी चेतावनी माफी मांगने के चंद घंटे बाद बाल योगी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वे भाजपा विधायक को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा-विधायक को ध्यान रखने की चेतावनी दी। बाल योगी का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पढ़िये बाल योगी ने क्या कहा? 1.41 मिनट के वीडियो में बाल योगी ने कहा-विधायकजी ने आपने अपने चेलों से बड़ी औछी हरकत करा दी। मैं आपके घर क्या आ गया, तुम ये समझ रहे हो कि तुम बहुत बड़े शेर हो और हम बहुत बड़े कीदड़। क्या समझ रहे...हम तुमसे डर जाएंगे। एक बात समझ लो छल करके विरासत तुमने बनाई होगी, बाल योगी के पास बहुत कुछ है नहीं बर्बाद होने को। तुमने 15 कॉल की, जिसमें से 9 व्हाट्स अप कॉल हैं और 6 कॉल फोन पर हैं। तुमने कहा, तुम आओ...हमें अच्छा लगेगा। उसके बाद तुम दिखा रहो हो कि हमने वहां पर माफी मांगी। तुम बुजुर्ग थे तो हमें लगा कि हमारे मुंह से अपशब्द नहीं निकलना चाहिए...इसका हमने खेद जताया, माफी मांगी। बाल योगी ने कहा-मलपुरा में एक नाला गुजर रहा है, उसमें कई साल से मल-मूत्र जा रहा है। नाले के आसपास बने घरों में हानिकारक गैस जा रही है। इससे 11 लोगों को कैंसर हो चुका है। एक भी विधायक, सांसद और अधिकारी न तो वहां गए और न ही जांच कमेटी गठित की। एक 10 साल के बच्चे की आंख में जब कैंसर का पता चला तो मुझे गुस्सा आया...इसलिए मैंने कहा। अपशब्द प्रयोग नहीं करना चाहिए था, इसलिए मैं तुम्हारे घर तक आया। गलती से भी ये मत सोचना कि बाल योगी झुक जाएगा। अगर, मैं ऑपरेशन करने बैठा न तो 84 कोस की परिक्रमा है, एक ही कोस में परेशान हो जाओगे। हम पर कुछ खोने को नहीं है...अपने चेलों को समझना देना, नहीं तो कल मैं तुम्हारा आपॅरेशन करूंगा...ध्यान रखना।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan