top
मैगी नहीं बनाने पर रेस्टोरेंट संचालक की कार फूंकी:वाराणसी में बिना नंबर बाइकों से पहुंचे उपद्रवी, कैफे की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर फरार
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में मैगी नहीं बनाने पर दबंगों ने रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा काटा। बिना नंबर बाइकों से पहुंचे उपद्रवी युवकों ने कैफे की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। रेस्टोरेंट संचालक के इनकार के बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की। विवाद के बाद नीचे उतरकर आए तो ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में खड़ी कार में आग लगा दी। कार में कार जलती देखकर हड़कंप मच गया। आनन फानन आए लोगों ने आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों की शिनाख्त करने की कवायद तेज कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। कैंट थाना क्षेत्र के निवासी आदित्य सोनकर और उसका ममेरा भाई अभिषेक सोनकर 12 अगस्त की रात अपने कैफे पर थे और कैफे बंद करके आराम कर रहे थे। इसी दौरान कई युवक बिना नम्बर प्लेट की कई बाइक से पहुंचे। लक्ष्मणपुर, शारदा बिहार कालोनी, शिवपुर निवासी आदित्य रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी उफ पन्तु सन्नी सिंह निवासीगण व शाश्वत पण्डित निवासी ग्राम-ऐटे चांदमारी अपने दोस्तों के साथ 15 लोग थे। सभी जबरन अंदर घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रार्थी को जान से मारने की नियत से कैफे के नीचे गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए कैफे पर आ गए और दरवाजे पर हाकी डंडा, रॉड से मारते हुए तोड़ने का प्रयास करने लगे बाहर रखी सामानों को तोड़ते हुए जाति सूचक गालियां दी। हमलावर इसके बाद नीचे आए कार में आग लगा दी।
Read full article on Bhaskar