crime
मुंगेर में लकड़ी डस्ट में छिपाकर शराब तस्करी:उत्पाद विभाग ने 297 लीटर विदेशी शराब जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार
मुंगेर उत्पाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एप्रोच पथ-333 पर एक पिकअप वाहन से 297.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की पूरी खेप को लकड़ी के बुरादे के अंदर छिपा रखा था। पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र के मैदान गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में छोटू ने बताया कि उसने झारखंड के देवघर से शराब की यह खेप पिकअप में लोड की थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 297.75 लीटर इसे खगड़िया जिले के महेशकुंट स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचाना था, जहां इसे दूसरे तस्कर को सौंपा जाना था। मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त विकेश कुमार ने जानकारी दी कि विभाग को सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप एप्रोच पथ के रास्ते खगड़िया की ओर ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर टीम ने आईटीसी दूध फैक्ट्री के समीप वाहनों की जांच शुरू की। अलग-अलग ब्रांड की शराब के 33 कार्टन मिले जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। लकड़ी का बुरादा हटाने पर उसके अंदर अलग-अलग ब्रांड की शराब के 33 कार्टन मिले। अधिकारी ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 297.75 लीटर है। चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस वाहन के कागजात और शराब की खेप से संबंधित अन्य जानकारी भी खंगाल रही है। छापेमारी दल में मद्यनिषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, एएसआई सुजीत कुमार, स्मृति प्रिया, महेंद्र सिंह, विशाल कुमार और रविंद्र कुमार शामिल थे।
Read full article on Bhaskar