Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मेघनगर-थांदला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:2 क्विंटल से अधिक अमानक मिठाई जब्त, मावा गुजरात से आया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 2 views
मेघनगर-थांदला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:2 क्विंटल से अधिक अमानक मिठाई जब्त, मावा गुजरात से आया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग राज्य भर में दूध और मावा उत्पादों की सघन जांच कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को मेघनगर और थांदला में खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 2 क्विंटल से अधिक अमानक मिठाई जब्त की गई। जांच टीम ने मेघनगर बस स्टैंड पर बिक्री के लिए लाई गई मिठाइयों के संदिग्ध बॉक्स पाए। पड़ताल में पता चला कि ये मिठाइयां थांदला स्थित श्री कृष्णा नमकीन एवं मिष्ठान से भेजी गई थीं। इसके बाद टीम ने थांदला पहुंचकर संबंधित प्रतिष्ठान पर भी जांच की। कुल 2 क्विंटल 22 किलो 650 ग्राम मिठाई जब्त की गई, जिसका बाजार मूल्य 53 हजार 436 रुपये आंका गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी ने बताया कि इन मिठाइयों को बनाने में इस्तेमाल किया गया मावा गुजरात से मंगाया गया था। यह प्रतिबंधात्मक आदेशों का सीधा उल्लंघन है, जिसके तहत राज्य में बाहरी मावा के उपयोग पर रोक है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान मेघनगर के नवदुर्गा बीकानेर मिष्ठान, नवकार स्वीट्स और जैन स्वीट्स रेस्टोरेंट से भी नमूने लिए गए। इनमें बूंदी लड्डू, सोनपपड़ी, बेसन लड्डू और गुलाब जामुन जैसी विभिन्न मिठाइयों के नमूने शामिल हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जिले में 20 जुलाई 2026 से यह जांच अभियान लगातार जारी है। अब तक कुल 94 खाद्य नमूने लिए जा चुके हैं। प्राप्त 17 रिपोर्टों में से 6 नमूने अमानक और मिथ्याछाप पाए गए हैं, जिन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नापतौल विभाग की टीम ने भी तौल उपकरणों की शुद्धता और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सामग्री की मात्रा की बारीकी से जांच की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी, राहुल सिंह अलावा और नापतौल निरीक्षक सचिन चौहान तथा संजय पांचाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan