Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

महाकाल दर्शन करने आए परिवार का बैग चोरी:पीछा करने पर चोरों ने युवक का मोबाइल फोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 4 views
महाकाल दर्शन करने आए परिवार का बैग चोरी:पीछा करने पर चोरों ने युवक का मोबाइल फोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन के रामघाट पर बुधवार सुबह श्रद्धालुओं के साथ चोरी और मारपीट की घटना सामने आई। अशोकनगर जिले के मुंगावली से एक परिवार महाकाल दर्शन करने आया था। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच युवक राम बाथरूम गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे और उनका सामान रामघाट पर रखा था। जब राम वापस लौटे तो उन्हें अपना बैग गायब मिला। राम की पत्नी चंदा ने बताया कि आसपास के दुकानदारों से पूछने पर पता चला कि दो युवक बैग लेकर भागे हैं। बैग में कपड़े, कुछ नकदी, आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन रखा था। युवक राम ने बताया कि जब उन्होंने एक संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। आरोपी ने अपने हाथ में रखे मोबाइल से राम के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान राम के साथ मारपीट भी हुई और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार बुधवार को बच्चों के साथ महाकाल थाने पहुंचा। महिला चंदा के मुताबिक, दो संदिग्धों में से एक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। जांच में जुटी पुलिस महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan