crime
महिला को टक्कर मारकर,200 फीट तक घसीटने वाला पिकअप जब्त:ड्राइवर की तलाश जारी, पुलिस वाहन मालिक से पूछताछ कर रही
राजगढ़ के खिलचीपुर में महिला को करीब 200 फीट तक घसीटने वाले पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वाहन शनिवार को मंडी रोड स्थित पुराने आईटीआई भवन के पास मिला। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने 10 से 12 जगह के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद वाहन की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप को छिपाकर रखा गया था। घटना 11 अगस्त की रात मंडी रोड पर वेयरहाउस के सामने हुई थी। कांतिबाई सोनी बारिश में छाता लेकर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कांतिबाई वाहन के नीचे फंस गईं। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका। वह महिला को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद कांतिबाई वाहन के नीचे से निकलकर सड़क पर गिर गईं। चालक पिकअप लेकर भाग गया। महिला के हाथ में फ्रैक्चर, 5 पसलियां टूटीं हादसे में कांतिबाई के एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ। उनकी 5 पसलियां भी टूट गईं। घिसटने से पैर से कमर तक का पिछला हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर इलाज दिया गया। इसके बाद राजगढ़ रेफर किया गया। पुराने आईटीआई के पास छिपा मिला पिकअप हादसे के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से पिकअप की तलाश शुरू की। 10 से 12 स्थानों के कैमरों की फुटेज देखी गई। जांच में पुलिस को पता चला कि पिकअप को पुराने आईटीआई भवन के पास रखा गया है। शनिवार को टीम ने वहां पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ BNS की धारा 281 समते कई धाराएं लगाई हैं।अब वाहन मालिक से पूछताछ की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।
Read full article on Bhaskar