Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

महिला महाविद्यालय में कार्यशाला:छात्राओं को बायोटेक्नोलॉजी की तकनीकें सिखाई गईं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
महिला महाविद्यालय में कार्यशाला:छात्राओं को बायोटेक्नोलॉजी की तकनीकें सिखाई गईं
गोरखपुर के आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में शनिवार को बोटैनिकल एसोसिएशन (वनस्पति विज्ञान विभाग) की ओर से आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप का समापन हो गया। 'मॉलिक्यूलर टूल्स एंड टेक्निक्स' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन छात्राओं को बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी कई आधुनिक तकनीकों की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की डॉ. ऐमन तनवीर और उनकी सहयोगी सिमरन कोहली मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को डीएनए की जांच के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एक्सपर्ट्स ने 'जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस' के जरिए डीएनए का क्वालिटेटिव एस्टीमेशन (गुणवत्ता जांच) और 'स्पेक्ट्रोफोटोमीटर' के जरिए क्वांटिटेटिव एस्टीमेशन (मात्रात्मक जांच) की तकनीक सिखाई। इस दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ ट्रेनिंग में हिस्सा लिया और अपने सवाल भी पूछे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मधुलिका मिश्रा ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और उनके योगदान की सराहना की। इस दो दिवसीय वर्कशॉप को सफल बनाने में डॉ. मधुलिका मिश्रा, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव, डॉ. रिचा श्रीवास्तव और डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan