Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

महिला पर हमला कर जेवर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:मामा का लड़का, साला और दोस्त ने की थी वारदात जेवर और सब्बल जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
महिला पर हमला कर जेवर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:मामा का लड़का, साला और दोस्त ने की थी वारदात जेवर और सब्बल जब्त
विजयपुर कस्बे में घर में घुसकर सो रही महिला पर सब्बल से हमला कर जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने के कान के बाली और चांदी की पायजेब समेत करीब 8,750 रुपए का सामान जब्त किया है। वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी जब्त किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 7 और 8 अक्टूबर की रात विजयपुर के वार्ड नंबर 5 में शिवपुरी रोड पर हुई थी। फल विक्रेता अमर सिंह कुशवाह के घर में आरोपी पीछे से घुसे थे। चोरी के इरादे से घर में दाखिल आरोपियों ने सो रही महिला पर सब्बल से हमला कर उसे घायल किया। इसके बाद वे महिला का मंगलसूत्र, कान के बाले और पैरों की पायजेब लेकर फरार हो गए। महिला की रिपोर्ट पर विजयपुर थाने में अपराध क्रमांक 370/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों के नाम बॉबी कुशवाह, मोनू कुशवाह और मदनलाल रजक हैं। पुलिस के अनुसार, बॉबी कुशवाह, मोहर सिंह का मामा का लड़का है और मोनू कुशवाह उसका साला है। मदनलाल रजक, मोनू का दोस्त है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सोने के कान के बाले और चांदी की पायजेब जब्त की। इनकी कीमत करीब 8,750 रुपए बताई गई है। पुलिस अन्य आरोपी और लूटे गए बाकी सामान की तलाश कर रही है। एसडीओपी राघेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विजयपुर थाना प्रभारी यासमीन खान और उनकी टीम ने कार्रवाई की। टीम में आरक्षक हुकम सिंह धाकड़, बरसाने लाल पांडे, आलोक सिंह और प्रिंस रावत शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan