crime
महिला से सोने की चेन छीनकर भागे दो युवक:सतना में शोर सुनकर ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, यूपी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के गुप्तगोदावरी में शनिवार शाम महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त की है। महिला का शोर सुनकर ग्रामीणों ने घेरा महिला पुरानीखेर से पैदल अपने घर गुप्तगोदावरी जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि मौका देखकर दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी और बाइक से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की घेराबंदी की और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों से पूछताछ जारी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गर्गपुर निवासी आदेश पाण्डेय और बदौसा निवासी सौरव गौतम के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar