business
महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए लॉन्च हुआ ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’
महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए लॉन्च हुआ ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’ मुंबई, अगस्त 2026। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’ टर्म प्लान लॉन्च किया है। यह लाइफ इंश्योरेंस के साथ हेल्थ और वेलनेस सुविधाओं को जोड़ते हुए महिलाओं की बदलती वित्तीय, स्वास्थ्य और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्लान में महिलाओं के लिए 15 प्रतिशत लाइफटाइम प्रीमियम छूट , प्रेग्नेंसी ब्रेक की सुविधा और 25 हजार रुपये तक के महिला-विशेष हेल्थ मैनेजमेंट एवं वेलनेस लाभ शामिल हैं। इसके अलावा चाइल्ड एजुकेशन केयर के तहत नॉमिनी को मिलने वाला डेथ बेनिफिट अगले 10 वर्षों तक हर साल 10 प्रतिशत बढ़कर नियमित आय के रूप में मिल सकता है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोडक्ट के तहत कुल 92,100 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि भारतीय महिलाएं कई भूमिकाएं निभाती हैं और जीवन के अलग-अलग चरणों में उनकी वित्तीय जरूरतें बदलती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्लान में व्यापक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाएं जोड़ी गई हैं। हेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं में विशेषज्ञ डॉक्टरों से टेली-कंसल्टेशन, वार्षिक हेल्थ चेकअप, हेल्थ रिस्क असेसमेंट, वेलनेस कंटेंट, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक पर छूट सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, डिजिटल सुविधाओं के जरिए ग्राहक प्लान खरीदने, सेल्फ-सर्विस और क्लेम प्रक्रिया का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.3 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट रेशियो और नॉन-इन्वेस्टिगेटिव इंडिविजुअल डेथ क्लेम के लिए औसतन एक दिन का सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम दर्ज करने का भी दावा किया है।
Read full article on Newsprahari