Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

महराजगंज में 8 कॉन्ट्रेक्टरों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश:विकास कार्यों में देरी और लापरवाही पर डीएम सख्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
महराजगंज में 8 कॉन्ट्रेक्टरों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश:विकास कार्यों में देरी और लापरवाही पर डीएम सख्त
महराजगंज में विकास कार्यों में देरी और लापरवाही पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल सख्त हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को चौक नगर पंचायत पहुंचकर नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने साफ कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता या बेवजह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने और तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीएम ने अलग-अलग निकायों में काम में देरी के मामलों पर कुल आठ कॉन्ट्रेक्टरों को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया। सोनौली में सीवरेज जल निकासी योजना में देरी के लिए मेसर्स अहद और मेसर्स हरिनंदन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह, पं. दीनदयाल नगर विकास योजना में मेसर्स आशुतोष दूबे, आनंदनगर नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के रुके हुए कामों के लिए मेसर्स जगदंबा और मेसर्स मां शारदा को ब्लैकलिस्ट करने को कहा गया। चौक में वंदन योजना के काम में देरी पर मेसर्स रामनिवास सिंह और मेसर्स धर्मेंद्र सिंह को भी ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए। आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए डीएम ने महराजगंज, सिसवा और चौक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत मंजूर हुए कामों का जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम से मौके पर जाकर जांच कराने को कहा। मंजूर हुए कामों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अब तक नहीं भेजे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित निकायों को शुक्रवार तक डीपीआर भेजने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी खंड शिक्षा अधिकारियों से मौके पर जांच कराने को कहा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान, जियो टैगिंग कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक हफ्ते में 100 फीसदी जियो टैगिंग पूरी करने का निर्देश दिया। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में डीएम ने कर्ज के आवेदनों और उनके वितरण की रफ्तार बढ़ाने को कहा। साथ ही, रुके हुए आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, सभी ईओ, पीओ डूडा और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan