crime
महासमुंद की फैक्ट्री में बन रहा था नकली पनीर, सील:संचालक पर केस की तैयारी, फूड डिपार्टमेंट ने 300 किलो जब्त पनीर गड्ढे में दफनाया
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वैध फूड प्रोडक्ट्स के प्लांट से जब्त पनीर का सैंपल अमानक और प्रतिबंधित एनालॉग पनीर पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने प्लांट से जब्त करीब 300 किलो पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया और प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया। मामले में संचालक शोभित सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। यह कार्रवाई प्लांट के खिलाफ मिली शिकायत के बाद शुरू हुई थी। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने 17 अगस्त सोमवार देर रात प्लांट में जांच की थी। टीम को करीब 3 एकड़ में चल रही इस फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला था। भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में तैयार पनीर रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था। बता दें कि नकली पनीर और मिलावटी सामान के खिलाफ प्रदेश में आज (17 अगस्त) से फूड डिपार्टमेंट विशेष अभियान चला रहा है जो 23 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग जिलों में दुकानों, होटलों और फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी। खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार फैक्ट्री कानपुर के रहने वाले शोभित सिंह की है। रविवार देर रात जिला प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री में दबिश दी थी। टीम में फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी उमेश वर्मा, सांखनाद भोई और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जुगल किशोर पटेल समेत पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान वहां रीब 10 से 12 कारीगर काम कर रहे थे, जो कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले थे। जांच के दौरान फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला। उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह होने पर अधिकारियों ने तैयार पनीर को जब्त कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि भालेसर में यह फैक्ट्री करीब एक साल से संचालित हो रही थी। टेस्ट के लिए भेजा जा रहा सैंपल जांच के दौरान करीब 300 किलो तैयार पनीर जब्त किया। सील किए गए कोल्ड स्टोरेज को अगले दिन सुबह नियमानुसार खोलकर पनीर की जांच की। जांच के लिए टीम ने करीब एक किलो पनीर का सैंपल लिया और उसे रायपुर की लैब में भेजा। लैब रिपोर्ट में सैंपल अमानक और एनालॉग पनीर पाया गया। इसे प्रतिबंधित श्रेणी का बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और आगे की कार्रवाई की। गुरुवार शाम खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम दोबारा प्लांट पहुंची। टीम की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोदा गया और करीब 300 किलो पनीर को नष्ट कर उसी गड्ढे में दफना दिया गया। इसके बाद प्रोडक्शन यूनिट को सील कर दिया गया। रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था जांच में फैक्ट्री से रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों और ओडिशा तक नकली पनीर भेजे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि शोभित, रायपुर के प्रकाश देवांगन के साथ मिलकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पनीर की सप्लाई करता था। बता दें कि नकली पनीर और मिलावटी सामान के खिलाफ प्रदेश में आज (17 अगस्त) से फूड डिपार्टमेंट विशेष अभियान चला रहा है जो 23 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग जिलों में दुकानों, होटलों और फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी। खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ............................ इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.... महासमुंद में पनीर फैक्ट्री पर छापा, 300 किलो जब्त:एनालॉग पनीर बनाने की शिकायत पर एक्शन; जांच के लिए भेजे गए सैंपल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर राजस्व, खाद्य-औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। करीब 3 एकड़ में चल रही इस फैक्ट्री में 300 किलो पनीर मिला है। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में तैयार पनीर रायपुर और ओडिशा तक भेजा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar