crime
महात्मा गांधी हॉस्पिटल के एमआरआई सेंटर में लगी आग:एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा; 15 मिनट में पाया काबू
जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के एमआरआई सेंटर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था। बैट्री रूम में लगे एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे एमआरआई सेंटर के बैट्री रूम में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसकी वजह से सेंटर में आग फैल गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही धुंआ और आग की लपटों को देखा, वहां तैनात कर्मचारी फायर एक्सटिंग्विशर लेकर आए और आग पर काबू पाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बैट्री रूम में रखी सभी बेटरियां भी सुरक्षित है। डॉ. भाटी ने बताया कि एमआरआई सेंटर पर इसका कोई असर नहीं आया है। सामान्य दिनों की तरह से लगातार संचालित होगी।
Read full article on Bhaskar