business
MAIHAR NEWS : कल मैहर दौरे में रहेंगे CM मोहन यादव, 256 करोड़ के विकास कार्यों करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
मैहर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल यानि की 19 अगस्त को मैहर दौरे पर रहेंगे। जहां वो पहले मां शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और 256 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इन विकास कार्यो का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण जानकारी के अनुसार, 151 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 105 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा मां शारदा लोक फेस-1 के करीब 8.95 करोड़ रुपये के कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। लाड़ली बहना की क़िस्त कल होगी जारी इसके साथ ही सीएम कल लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1750 रूपए ट्रांसफर करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। साढ़े तीन घंटे मैहर में रहेंगे सीएम इधर, शहर में वीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के जहां कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही सीएम मोहन करीब साढ़े तीन घंटे मैहर में रहेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
Read full article on Inh News