lifestyle
MAIHAR NEWS : मैहर में रोपवे सुविधा हुई बंद, श्रद्धालुओं को अब 1063 सीढ़ियां चढ़कर माता के करने होंगे दर्शन
मैहर: विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम में आगामी शारदीय नवरात्रि को देखते हुए तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही मंदिर में माता के दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं को 1063 सीढ़ियां चढ़नी होगी। दरअसल, नवरात्रि त्योहार को देखते हुए मंदिर के रोपवे को टेनेंस कार्य के चलते आज से आगामी 11 दिनों तक बंद कर दिया गया है। ताकि मेले के समय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रोपवे रहेगा बंद दरअसल, नवरात्रि के समय देवी जी धाम में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दामोदर रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार 21 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक कुल 11 दिनों तक रोपवे सेवा बंद रहेगी मंदिर समिति की प्रशासक एवं एसडीएम दिव्या पटेल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। नवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां तेज नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, दर्शन, यातायात और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। रोपवे सेवा को बंद रखने का निर्णय भी इसी व्यापक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नवरात्रि मेले के दौरान मंदिर पहुंचते समय निर्धारित व्यवस्थाओं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Read full article on Inh News