top
मुजफ्फरनगर: भोपा में कूरियर ऑफिस से लाखों के पार्सल, कैश और प्रिंटर चोरी
मोरना (मुज़फ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने आधी रात को एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है। सूर्यवंशम पैलेस के पास संचालित वोल्मो फ्रेंचाइजी (मीशो) कूरियर कार्यालय के शटर तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी, महंगे पार्सल और प्रिंटर पर हाथ साफ कर दिया। साक्ष्य मिटाने की नीयत से शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप तोड़ गए और डीवीआर (DVR) भी साथ उखाड़ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कादीपुर निवासी विश्वेन्द्र कुमार पुत्र जगवीर सिंह भोपा-मुज़फ्फरनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पूर्व प्रधान ऋषिराज की दुकान किराए पर लेकर वोल्मो फ्रेंचाइजी (मीशो) ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन