Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई का VIDEO:पहले 3-4 लोगों ने पकड़ा, फिर 15-20 लोग मारने लगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 20, 2026 👁 1 views
मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई का VIDEO:पहले 3-4 लोगों ने पकड़ा, फिर 15-20 लोग मारने लगे
मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में एक युवक के साथ सामूहिक रूप से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घर से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। शुरुआत में करीब तीन-चार लोग उसके साथ मारपीट करते नजर आते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे कई अन्य लोग वहां पहुंचते हैं और युवक को घेरकर पीटना शुरू कर देते हैं। वीडियो में युवक अकेला दिखाई दे रहा है, जबकि उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट में करीब 15 से 20 लोग शामिल हैं। घटना के पीछे की वजह क्या थी और युवक के साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मारपीट क्यों की, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत मामले में ककरौली थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना शनिवार रात की है। उनके मुताबिक घटना की वजह और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच उसी रात फैसला हो गया था। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में पहुंचकर शिकायत नहीं दी है। यही वजह है कि फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि घटना का वीडियो अगले दिन यानी आज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan