top
मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र के गांवों में मना ईद मिलादुन्नबी, युवाओं की लाठियों का दिखा करतब, सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम
मोरना (मुजफ्फरनगर) । क्षेत्र के गांव भोपा, बेलड़ा और जौली में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) के सुअवसर पर पारंपरिक जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और अक़ीदत के साथ किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मुस्तैदी के साथ मौके पर तैनात रहा। जौली: गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं गांव जौली में जुलूस-ए-मुहम्मदी का शुभारंभ मस्जिद कोट से हुआ। यह जुलूस पारंपरिक मार्गों से होता हुआ मोहल्ला कुरैशियान पहुंचा, जहां प्रधान साजिद कुरैशी ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात बस स्टैंड पर एडवोकेट हसीन हैदर द्वारा जुलूस ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन