top
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'इंडिया' ब्लॉक का 'जन-महाभियोग': विपक्षी नेताओं का तीखा हमला, कहा— "वोट चोरों को देश से हटाना होगा"
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के 'जन-महाभियोग' कार्यक्रम में विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। जेएमएम सांसद महुआ माजी से लेकर कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा, कीर्ति आजाद, रेणुका चौधरी और आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन तक सभी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं और वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। नेताओं ने कहा कि संसद में आवाज दबाए जाने के बाद अब वे जनता के बीच जाकर वोट चोरी का पर्दाफाश कर रहे हैं और जब तक सीईसी इस्तीफा नहीं देते, उनका विरोध जारी रहेगा।
Read full article on Deshbandhu-hindi