top
मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि का जोरदार स्वागत, माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर दी बधाई
जलालपुर,अम्बेडकर नगर। जलालपुर क्षेत्र के स्वयंसेवी संदीप अग्रहरि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। यह पत्र भाजपा नगर अध्यक्ष और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि को मिलने पर नगर कार्यालय जलालपुर नगर में पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद और नगर महामंत्री आनंद मिश्र , एके पांडे, आदित्य गोयल ने संदीप अग्रहरि को माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। लोक भवन, लखनऊ से जारी इस पत्र में मुख्यमंत्री ने संदीप के जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की मंगलकामना की। पत्र में सीएम ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br