Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षां की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 2 views
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षां की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षां की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ का प्रज्वलन किया भारत माता की प्रतिमा तथा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं0 दीन दयाल उपाध्याय व श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किया, कार्यक्रम स्थल पर 03 लाख दीपों का प्रज्वलन प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश में लोककल्याण और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने की दिशा में अनेक अभिनव कार्य हुए : मुख्यमंत्री भारत तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए उ0प्र0 की 25 करोड़ जनता प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की शुभकामनाएँ दीं लखनऊ : 17 सितम्बर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विरासत और विकास के अभिनव समन्वय के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश में लोककल्याण और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने की दिशा में अनेक अभिनव कार्य हुए हैं। आज भारत तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री जी आज यहाँ प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षां की अविरल जनसेवा व समर्पण तथा उनके 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ का प्रज्वलन किया। इसके पूर्व, उन्होंने भारत माता की प्रतिमा तथा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं0 दीन दयाल उपाध्याय व श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने स्कूली छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम स्थल पर 03 लाख दीपों का प्रज्वलन किया गया। प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल से प्रारम्भ यह अभियान सकारात्मक भाव और ऊर्जा के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों के साथ-साथ लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उपस्थित कर्मयोगियों सहित प्रदेशभर में लोककल्याणकारी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थी और नागरिक राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद श्री बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल व इंजी0 अवनीश कुमार सिंह, विधायक डॉ0 नीरज बोरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan