Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

मिल्कीपुर में 7 सड़क को मंजूरी:9.72 करोड़ खर्च होंगे, ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा लाभ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 2 views
मिल्कीपुर में 7 सड़क को मंजूरी:9.72 करोड़ खर्च होंगे, ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा लाभ
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को स्वीकृति मिली है। इन मार्गों के निर्माण पर लगभग 9.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने और विकास को गति देने में सहायक होगी। विधायक चंद्रभानु पासवान ने शुक्रवार 27 अगस्त को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक होगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। स्वीकृत कार्यों में शंकर गोसाई का पुरवा होते हुए पंचायत भवन से केशव तिवारी का पुरवा तक 1.20 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, चिरेंधापुर संपर्क मार्ग से पूरे सोन होते हुए गहनाग बाबा देव तक 2.00 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। महुआ संपर्क मार्ग से फौजदार का पुरवा व बसावन का पुरवा तक एक किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। अन्य स्वीकृत मार्गों में बारून देवरिया संपर्क मार्ग से भुलनापुर प्राथमिक विद्यालय तक 1.20 किलोमीटर, चंदौरा संपर्क मार्ग से शारदा सहायक नहर की पक्की सड़क तक मिसिंग लिंक के रूप में 1.10 किलोमीटर और इनायतनगर-गुदरही मार्ग के किलोमीटर 10 से अधियारी का पुरवा होते हुए बरई का पुरवा तक 1.50 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। साथ ही, जगन्नाथपुर संपर्क मार्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय होते हुए बहादुरगंज-हलियापुर मार्ग तक 1.30 किलोमीटर सड़क भी स्वीकृत की गई है। विधायक चंद्रभानु पासवान ने इन संपर्क मार्गों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है, जिससे गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा। विधायक ने बताया कि इन नई सड़कों का लाभ ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को भी मिलेगा। किसानों को अपनी उपज क्रय केंद्रों तक पहुंचाने में विशेष सहूलियत होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांवों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan