Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मैनपुरी में ग्राहक बुलाने पर सब्जी विक्रेताओं में मारपीट:जमकर चले लाठी-डंडे चले, पांच घायल; VIDEO

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 3 views
मैनपुरी में ग्राहक बुलाने पर सब्जी विक्रेताओं में मारपीट:जमकर चले लाठी-डंडे चले, पांच घायल; VIDEO
बेवर के नवीगंज में ओवरब्रिज के नीचे रविवार दोपहर ग्राहक बुलाने को लेकर दो सब्जी विक्रेता पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले ग्राहकों को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और प्लास्टिक की क्रेट से हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक चले इस विवाद से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार में दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में उग्र हो गई। दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। हाथों में लाठी-डंडे और प्लास्टिक की क्रेट नजर आईं, वहीं ईंट-पत्थर भी चलाए गए। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद दुकानदार और ग्राहक भी सहम गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के आक्रामक तेवर के कारण विवाद थम नहीं सका। बाजार में ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड और एक सिपाही ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बावजूद जब दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। एक और सिपाही के पहुंचने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद किसी तरह स्थिति को शांत कराया जा सका। मारपीट में एक पक्ष के कल्याण सिंह उर्फ कल्लू वर्मा और उनके भाई ठाकुरदास घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अवध किशोर उर्फ पिंटू शाक्य, उनके भाई मनफूल और पिता राजबहादुर को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को कार्रवाई के लिए बेवर थाने भेजा। पुलिस अब मारपीट की वजह, विवाद की शुरुआत और दोनों पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan