Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

'मेरी आंखों के सामने पापा ने तोड़ दम':SP की जनसुनवाई में पहुंची बेटी के आरोप, अब पैनल से पोस्टमार्टम के निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
'मेरी आंखों के सामने पापा ने तोड़ दम':SP की जनसुनवाई में पहुंची बेटी के आरोप, अब पैनल से पोस्टमार्टम के निर्देश
मुरैना के मिल एरिया रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत दी। मृतक की पहचान रामदीन कुशवाह (55), पुत्र देवीराम कुशवाह, निवासी जारोनी के रूप में हुई है। उनकी बेटी के मुताबिक, रामदीन को बुखार था। वह उन्हें इलाज के लिए कृष्णा हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी। डॉक्टर ने पहले उनका बीपी चेक किया। इसके बाद दो इंजेक्शन लगाए और मुंह में एक गोली दी। बेटी का आरोप है कि दवा और इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद रामदीन की हालत बिगड़ गई। उनकी आंखों के सामने ही पिता की मौत हो गई। बेटी का आरोप- पर्चा छीनकर फाड़ दिया मृतक की बेटी ने शिकायत में आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद डॉक्टर ने उसके हाथ से इलाज का पर्चा छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। उसने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप परिजनों ने पुलिस के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की है। बेटी का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर को अस्पताल के अंदर बंद कर दिया, जबकि परिजनों को बाहर निकाल दिया गया। परिजनों का कहना है कि इस दौरान उनकी बुआ और दीदी के साथ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अभद्रता की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। SP ने दिए पैनल पोस्टमार्टम के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मराज मीणा ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिविल सर्जन को फोन कर पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के लिए भी कहा है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मरीज की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan