Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

मिर्जापुर में 316 जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 11 निकाह भी हुए; एक जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 1 views
मिर्जापुर में 316 जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 11 निकाह भी हुए; एक जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च
मिर्जापुर के चंदईपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित मेगा इवेंट में 316 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र और उपहार सामग्री भी वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड सिटी के ग्राम चंदईपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों और मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा नगर निकायों के जोड़े शामिल हुए। इनमें अनुसूचित जाति के 190, अन्य पिछड़ा वर्ग के 112, सामान्य वर्ग के तीन और अल्पसंख्यक वर्ग के 11 जोड़े शामिल रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल एक लाख रुपये का प्रावधान है। इसमें कन्या के दांपत्य जीवन और गृहस्थी की स्थापना के लिए 64 हजार रुपये उसके बैंक खाते में अंतरित किए जाएंगे। विवाह संस्कार के लिए 21 हजार रुपये की सामग्री दी गई। वहीं, भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रति विवाह 15 हजार रुपये आयोजक को दिए जाने का प्रावधान है। जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य और छानबे विधायक रिंकी कोल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने भी नवविवाहित जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की। विधायकों और सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है। जिन माता-पिता के लिए अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाना मुश्किल होता है, उन्हें इस योजना से मदद मिलती है। सरकार की यह पहल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ बेटियों के विवाह को सम्मानजनक ढंग से संपन्न कराने में मददगार है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपनिदेशक समाज कल्याण, विंध्याचल मंडल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल सहित विभिन्न विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan