crime
मुरैना में दो दूध डेयरियों से दूध-पनीर के नमूने जब्त:खाद्य विभाग की टीम ने किया 60 किलो पनीर और 4 किलो पामोलिन तेल जब्त
मुरैना जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल ने जौरा नगर की दो दूध डेयरियों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान एक डेयरी से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लिए गए, जबकि दूसरी डेयरी में 60 किलो पनीर और 4 किलो रिफाइंड पामोलिन ऑयल मिला। मिलावट की आशंका के चलते टीम ने नमूने लेने के बाद शेष पनीर और तेल जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कीमत करीब 18 हजार रुपए बताई गई है। दोनों डेयरियों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच दल ने सबसे पहले नहरेला रोड स्थित बजरंग डेयरी पर कार्रवाई की। यहां प्रोपराइटर राम लखन सिंह गुर्जर के प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम पगारा रोड स्थित श्री नाध्य डेयरी पहुंची। यहां प्रोपराइटर अनुराग जादौन के परिसर में 60 किलो पनीर और 4 किलो रिफाइंड पामोलिन ऑयल मिला। टीम ने जांच के लिए नमूने लेने के बाद शेष सामग्री जब्त कर ली। मोबाइल लैब से मौके पर की जांच कार्रवाई के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिए मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान लोगों को दूध और दुग्ध उत्पादों में होने वाली मिलावट के बारे में जागरूक भी किया गया। खाद्य पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा खाद्य निरीक्षक महेंद्र सिंह के अनुसार, श्री नाध्य डेयरी परिसर में अपद्रव्य पाए जाने के आधार पर उसके खाद्य पंजीयन को निलंबित करने की अनुशंसा की जा रही है। दोनों डेयरियों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar