politics
मेरठ एसएसपी से मिले सपा विधायक अतुल प्रधान:किसान नेता से मारपीट मामले में जांच की ली जानकारी
मेरठ में सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान शनिवार को नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से मिलने पहुंचे। अतुल प्रधान के साथ सपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी व अन्य सपा नेता भी पहुंचे। सपा नेताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर किसान नेता से मारपीट मामले में हो रही जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जांच की प्रगति और निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। एसपी कार्यालय में मारपीट पर ली जानकारी मेरठ में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को एसपी कार्यालय में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली। विधायक ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। डीआईजी सहारनपुर को सौंपी गई है जांच मामले की जांच डीआईजी सहारनपुर को सौंपी गई है। अतुल प्रधान ने अधिकारियों से जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है। यह जानकारी करने पहुंचे। एडीजी से मिलने पहुंचे दिग्विजय भाटी शनिवार को पूरे कांड के पीड़ित किसान नेता दिग्विजय भाटी एडीजी भानु भास्कर से मिलने पहुंचे। दिग्विजय भाटी ने एडीजी से पूरे मामले की जांच के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कहा कि अगर इस पूरे मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है न ही हमसे अभी तक तहरीर ली गई है। अगर पुलिस ने दो दिन में पूरे मामले में कठोर एक्शन नहीं लिया तो मैं अपनी पत्नी दोनों बच्चों के साथ प्रदर्शन करुंगा।
Read full article on Bhaskar