top
मेरठ के गांव में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में फैली दहशत
मेरठ के हसनपुर कदीम गांव में सड़क पर विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया. अजगर खेतों से निकलकर एक मकान के मुख्य द्वार तक पहुंच गया और अंदर घुसने की कोशिश करने लगा. उसे देखने के लिए ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. बाद में उसे हस्तिनापुर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया.
Read full article on Aaj Tak