Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मेरठ के दो युवकों की राजस्थान में मौत:डंपर की टक्कर से पिकअप पलटी, पौधे लेकर धौलपुर जा रहे थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 3 views
मेरठ के दो युवकों की राजस्थान में मौत:डंपर की टक्कर से पिकअप पलटी, पौधे लेकर धौलपुर जा रहे थे
मेरठ के दो युवकों की राजस्थान के धौलपुर में शनिवार तड़के करीब 4 बजे मौत हो गई। पेड़ों की पौध लेकर धौलपुर जा रही पिकअप को रोड़ी-डस्ट से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह, खतौलिया चौक निवासी शबाहत पुत्र कल्लू और मोहल्ला मुन्नालाल, भैंसा रोड स्थित वंदना विहार कॉलोनी निवासी अफसर पुत्र रिजवान शामिल हैं। तीसरा मृतक शाहजहांपुर का निवासी बताया गया है। पौध लेकर धौलपुर जा रही थी पिकअप मवाना खुर्द में नर्सरी का कारोबार करने वाले शाहनवाज की नर्सरी से पेड़ों की पौध राजस्थान समेत विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती है। इसी सिलसिले में शनिवार तड़के पिकअप पौध लेकर धौलपुर के लिए रवाना हुई थी। धौलपुर पहुंचने के दौरान पिकअप को रोड़ी-डस्ट से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मवाना के दो युवकों की मौत हादसे में मवाना निवासी शबाहत (22) और अफसर(24) की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान शाहजहांपुर निवासी के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पिकअप में सवार औरंगजेब सुरक्षित मवाना खुर्द में नर्सरी संचालक शाहनवाज का बेटा औरंगजेब भी पिकअप में सवार था। हादसे के समय वह परिचालक सीट पर बैठा था और सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मवाना से मृतकों के परिजन धौलपुर के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव परिजनों के अनुसार, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे की सूचना के बाद मवाना में मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan