crime
मेरठ में 7 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ा, पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा
मेरठ में नगर निगम के एक संविदा सफाई कर्मचारी ने सात साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन नगर निगम यूनियन के एक नेता के दबाव में उसे थाने से छोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। उन पर समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने अभी तक बच्ची का मेडिकल नहीं कराया है और न ही केस दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि कि आरोपी उनकी गली में सफाई का काम करता है। वह आए दिन गली-मोहल्ले की लड़कियों और बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि 21 अक्टूबर को बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। घटना के बाद वे शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बच्ची के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने और उसे थाने से छोड़ने का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बच्ची को अकेला पाकर घर में घुसने का आरोप परिजनों का कहना है कि, 21 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे सात साल की बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान संजय घर में घुस आया। उसने बच्ची को बहलाने-फुसलाने के बाद उसके साथ अश्लील हरकत की और उसको गलत तरिके से छूने लगा। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। बयान लिए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप परिजनों का कहना है कि घटना की शिकायत लेकर वे पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने बच्ची और परिवार के बयान भी कई बार लिए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद 23 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़वाकर सिविल लाइन थाने पहुंचाया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित परिवार को समझौते की भी सलाह दी गई। बताया कि यदि मुकदमा दर्ज हुआ तो बच्ची की बदनामी होगी और उससे कोई शादी भी नहीं करेगा।
Read full article on Bhaskar