top
मेरठ में रिठानी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने बुझाई
मेरठ के रिठानी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टेशन स्टाफ ने फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लिफ्ट के पैनल के पास शॉर्ट सर्किट में अचानक आग लगी थी। जिसने देखते-देखते ही बड़ा रूप ले लिया। आग तेजी से बढ़ी और लिफ्ट के ऊपर लगे सोलर पैनल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलती देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लिफ्ट के ऊपर लगी सोलर पैनल प्लेट भी आग की चपेट में आ गई, जबकि सोलर पैनल को ठंडा रखने के लिए लगाया गया एसी भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन पर उपलब्ध अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Read full article on Bhaskar