Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

मौर्य बोले 'अखिलेश न पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा':'स्वामी प्रसाद मौर्य को इग्नोर करो' वाले सपा प्रमुख के बयान पर किया पलटवार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
मौर्य बोले 'अखिलेश न पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा':'स्वामी प्रसाद मौर्य को इग्नोर करो' वाले सपा प्रमुख के बयान पर किया पलटवार
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच INDIA गठबंधन में शामिल होने को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। अखिलेश ने शुक्रवार को साफ कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके गठबंधन में शामिल नहीं हैं। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा- 'हमारी सीटों में शामिल नहीं हो सकते। अवॉइड करो, इग्नोर करो। ' अखिलेश के इस बयान पर 31 अक्टूबर को स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव INDIA गठबंधन नहीं हैं। गठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अहम भूमिका है और अंतिम फैसला वही लेते हैं। मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सपा के हिस्से की कोई सीट नहीं मांगी है। उनकी बातचीत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से हुई है। इस पूरे विवाद पर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को ही सफाई दे चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव का बयान उनकी निजी राय हो सकती है। INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए जो भी साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है। मौर्य बोले- अखिलेश मुझे सर्टिफिकेट देने वाले कौन? स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव INDIA गठबंधन नहीं हैं। INDIA गठबंधन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भूमिका है और अंतिम निर्णय उनका होता है। ये न पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा। ये कौन होते हैं हमें सर्टिफिकेट देने वाले? मौर्य ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव से कोई बातचीत नहीं की है। उनकी बात राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अखिलेश यादव इतने ही सक्षम होते तो वह उनसे बात करने के बजाय राहुल गांधी से क्यों मिलते? उन्होंने कहा कि अखिलेश के हिस्से की सीटों पर उनकी कोई नजर नहीं है। न उन्होंने कभी सपा के कोटे से टिकट मांगा और न आगे ऐसा कोई मोह है। मौर्य ने कहा कि अखिलेश को उनके बारे में फैसला सुनाने की जरूरत नहीं है। PDA की बात करने वाले अखिलेश आजम खान के भी नहीं हुए मौर्य ने अखिलेश यादव पर PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की राजनीति को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश PDA की बात करते हैं, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद को पसंद नहीं करते। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश किसे चाहते हैं? मौर्य ने राज्यसभा सांसद नरेश उत्तम पटेल का नाम लेते हुए और आजम खान का जिक्र करते हुए भी अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश आजम खान के नहीं हुए तो दूसरे नेताओं के क्या होंगे? मौर्य ने कहा कि उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद और पार्टी को इसी तरह के व्यवहार के कारण छोड़ा था। राहुल गांधी से मिलकर INDIA गठबंधन में आने का ऐलान किया था स्वामी प्रसाद मौर्य ने 3 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन के तहत कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इस पर बाद में चर्चा होगी। मौर्य ने यह भी कहा था कि वह राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। रामचरितमानस पर बयान के बाद सपा से बढ़ी थी दूरी स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में राष्ट्रीय महासचिव थे। रामचरितमानस और अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिए गए उनके बयानों के बाद पार्टी के भीतर विरोध शुरू हो गया था। मौर्य ने सपा नेतृत्व पर समाजवादी विचारधारा से भटकने और उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पार्टी के नेताओं के विरोध और हमलों के दौरान नेतृत्व ने उनका बचाव नहीं किया। 2024 में सपा छोड़कर बनाई थी अलग पार्टी 13 फरवरी 2024 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव से बातचीत की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। 20 फरवरी 2024 को उन्होंने सपा की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। इसके दो दिन बाद 22 फरवरी को अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई थी। एमएलसी मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी के पक्ष में की थी पोस्ट स्वामी प्रसाद मौर्य ने वाराणसी स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में पोस्ट किया था। बार–बार मतगणना रोकने और धांधली की आशंका के लेकर उन्होंने पाेस्ट में लिखा था कि अपनी जनता पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में मतगणना स्थल पहुंचे और धांधली ना होने दें। 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की रैली में भी स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस के बीच 10 सीटों पर सहमति बन चुकी है। स्वामी प्रसाद मौर्य, उनका बेटा उत्कृष्ट मौर्य सहित सभी प्रत्याशी कांग्रेस के सिंबल पर ही विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। ------------------- ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश गुस्से में बोले- स्वामी प्रसाद की बात न करो:कांग्रेस का जवाब- यह उनकी राय, INDIA गठबंधन को मजबूत करने वालों का स्वागत सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे गठबंधन में शामिल नहीं हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब दैनिक भास्कर ने मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने से जुड़ा सवाल किया, तो अखिलेश भड़क गए। गुस्से में बोले कि हमारी सीटों में शामिल नहीं हो सकते। अवॉइड करो। इग्नोर करो। पढ़ें पूरी खबर…
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan