politics
'मुस्लिम युवक अकेले नहीं, अपनी बहन-बेटियों के साथ आएं':गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा बोले- हमारे भी छोरे तैयार हैं
गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि अगर मुस्लिम युवक गरबा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन वे अकेले न आएं, बल्कि अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि गरबा केवल उत्सव नहीं, बल्कि मां भगवती की आराधना का पर्व है। इसमें आने वालों को देवी की आराधना और प्रार्थना की भावना से आना चाहिए। रामेश्वर शर्मा ने कहा, गरबा में मुसलमान आना चाहते हैं तो आ जाओ। अकेले गरबा में क्यों आना चाहते हो? परमानेंट भी आ जाओ तो भी हम तैयार हैं। आओ, जय श्रीराम बोलो, माथे पर तिलक लगाओ। किसी को परेशानी है तो बताओ। गौ माता की रक्षा करो, किसी को परेशानी है तो बताओ। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में आना चाहते हैं तो अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आएं। गरबा में हिंदू परिवारों की बहन-बेटियां भी जाती हैं, इसलिए मुस्लिम परिवार भी अपनी बेटियों को साथ लेकर आएं और मां की आराधना करें। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘’वो गंदा है, निंदनीय है और मैं इतना ही कहूंगा- सुधर जा, बस।” दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित एक मटकी फोड़ कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह बयान दिया था। जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो रहा है। सनातन से इतना प्रेम है तो राम-कृष्ण को मन में बसाएं विधायक ने कहा कि अगर किसी को हिंदू धर्म और सनातन से इतना ही लगाव और प्रेम हो गया है तो रहीम और रसखान की तरह राम-कृष्ण को अपने मन में बसाएं। राम, कृष्ण, महावीर और गौतम बुद्ध को अपने मन में स्थान दें और सनातन को स्वीकार करें। इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के भारतीय मूल से जुड़े होने की बात कहते हुए कहा कि उनका डीएनए भी इसी देश का है। गरबा को तमाशा बनाया तो नौजवान प्रतिकार के लिए तैयार रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गरबा को तमाशा बनाने और वहां आकर ‘लव जिहाद’ करने की कोशिश की गई तो भारत का नौजवान इसका प्रतिकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नौजवान अपने मां-बाप की सेवा करे, अपनी बहनों की सुरक्षा करे और जगदंबा का आशीर्वाद लेकर ‘राक्षसों’ का अंत करने के लिए तैयार रहे। शर्मा ने कहा कि गरबा में आने वाले हर व्यक्ति को देवी मां की आराधना और प्रार्थना की भावना से आना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि गरबा केवल मनोरंजन या उत्सव नहीं, बल्कि मां भगवती की आराधना का पर्व है। इधर, गरबा में प्रवेश से पहले ID चेक और पंचगव्य पिलाने की मांग श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने गरबा आयोजकों से पहले ही अपील के साथ चेतावनी भी दी है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि गरबा आयोजक हमारे हिंदू और सनातनी हैं, इसलिए उनसे निवेदन किया गया है कि गरबा को केवल व्यवसाय या मनोरंजन का आयोजन न बनाएं। गरबा मां भगवती की आराधना का पर्व है। उन्होंने कहा कि गरबा पंडालों में मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की जाए, धार्मिक गीत और भजन बजाए जाएं और उसी वातावरण में गरबा कराया जाए। तिवारी ने कहा कि पंडाल में प्रवेश के स्थान पर भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के बाद प्रवेश दिया जाए। उन्होंने पंचगव्य का पान कराने की भी बात कही। तिवारी ने कहा कि पंचगव्य में गाय का गोमूत्र, गोबर, दूध, दही और घी शामिल होता है। उनके मुताबिक, इन व्यवस्थाओं से गरबा आयोजन की धार्मिक भावना और सनातनी स्वरूप बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सनातन धर्म के आयोजन में शामिल होना है तो उसे सनातन की परंपराओं और धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहिए। तिवारी ने मुस्लिम युवकों से अपनी बहन-बेटियों के साथ गरबा में आने की अपील भी की। साथ ही कहा कि यदि किसी ने गरबा में प्रवेश कर ‘लव जिहाद’ जैसी घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से आने की कोशिश की तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तिवारी ने कलेक्टर से पिछले वर्ष की तरह गरबा पंडालों में आईडी जांच के बाद प्रवेश की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने गरबा आयोजकों से भी हिंदू समिति और सनातन धर्मावलंबियों का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि “किसी भी मुस्लिम को गरबा आयोजन में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।” आरिफ मसूद बोले- बहुत गंदा और घटिया है बयान, सुधर जाओ इधर, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मसूद ने कहा कि रामेश्वर शर्मा का यह बयान “बहुत गंदा और घटिया” है। उन्होंने कहा, “मैं इतना ही कहूंगा कि सुधर जाओ। बदतमीजियां मत करो।” मसूद ने कहा कि जब बाहर से कोई आकर बदतमीजी के अल्फाज इस्तेमाल करता है तो फिर सवाल उठता है कि हमारी जमीन पर ऐसा क्यों बोला गया। मेहरबानी करो और इंसान को इंसान समझो। इंसानों की तुलना घोड़े से मत करो।” रामेश्वर शर्मा के पहले भी कई बयान वायरल होने और क्या उन्हें माफी मांगनी चाहिए, इस सवाल पर मसूद ने कहा, “ऐसे बदतमीज लोगों की माफी मांगना या मांगना नहीं है, लेकिन वक्त है सुधरने का। सुधर जाएं, जनता सुधार देगी।” रामेश्वर शर्मा के उस बयान पर भी मसूद ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुस्लिम युवक गरबा में अकेले न आएं, अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं और “हमारे भी छोरे तैयार हैं।” मसूद ने कहा, “पहली चीज तो मुसलमान गरबे में जाता नहीं है और उसका गरबे से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जो शब्द का प्रयोग करा है, वो गंदा है, निंदनीय है और मैं इतना ही कहूंगा- सुधर जा, बस।” यह खबर भी पढ़ें... मौलाना बोले- मुस्लिम गरबा करते दिखें तो रोका जाए मौलाना अली कदर ने कहा कि हमारे सांसद ने कहा कि जिसका पर्व है वही मनाए। विधायक ने कहा कि सिर्फ हिंदू ही गरबा में शामिल हों। इस हिस्से का मैं समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी मुसलमान गरबा करते दिखें तो आप उसे फोर्स के जरिए रोक दीजिए। पढ़ें पूरी खबर
Read full article on Bhaskar