top
मिशन शक्ति अभियान में करमा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 06 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करमा के कुशल नेतृत्व में करमा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान थाना करमा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल 06 अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया ...
Read full article on Swatantra Prabhat