crime
मेटा का अलर्ट, पांच मिनट में पहुंची पुलिस; बचाई युवक की जान
लखनऊ। कर्ज का बोझ और लगातार पैसों के तकादे से मानसिक तनाव में आए 23 वर्षीय युवक की जान उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता से बच गई। युवक ने चूहेमार दवा खाने और हाथ की नस काटने के बाद आत्महत्या से संबंधित वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। मेटा कंपनी से मिले अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही कानपुर नगर के नौबस्ता थाने की पुलिस महज पांच मिनट में युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार ...
Read full article on Tarun Mitra