Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मोतिहारी में 300 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्कर अरेस्ट:बेतिया से छपवा होते हुए सुगौली ला रहे थे खेप; स्कॉर्पियो और 4 मोबाइल जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
मोतिहारी में 300 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्कर अरेस्ट:बेतिया से छपवा होते हुए सुगौली ला रहे थे खेप; स्कॉर्पियो और 4 मोबाइल जब्त
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की नारकोटिक्स सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ चार अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, तस्कर बेतिया से छपवा होते हुए हेरोइन की खेप लेकर सुगौली पहुंच रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छपवा रोड स्थित विक्रम इंजीनियरिंग के पास वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो को पकड़ा। तलाशी में वाहन से हेरोइन बरामद होने के बाद उसमें सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपितों के खिलाफ सुगौली थाने में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन की जांच के जरिए इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बेतिया से सुगौली पहुंच रही थी हेरोइन की खेप जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो (BR22BQ-2550) से बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप बेतिया से छपवा होते हुए सुगौली लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने संभावित रास्ते पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन का इंतजार शुरू किया। विक्रम इंजीनियरिंग के पास रोकी स्कॉर्पियो पुलिस टीम ने छपवा रोड स्थित विक्रम इंजीनियरिंग के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान बताए गए हुलिए की सफेद स्कॉर्पियो वहां पहुंची। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद वाहन में सवार चारों लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त करने के साथ आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। चारों आरोपित अलग-अलग जिलों के रहने वाले पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामप्रवेश यादव उर्फ मनोज यादव, निवासी पिपरिया, पलनवा थाना क्षेत्र। सुमन यादव, निवासी पंचभिड़िया, रामगढ़वा थाना क्षेत्र। छठिला यादव, निवासी पंचभिड़िया, रामगढ़वा थाना क्षेत्र। सिपाही महतो, निवासी सुगहा भवानीपुर, कंगली थाना क्षेत्र, पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपित अलग-अलग थाना क्षेत्रों और जिलों से जुड़े हैं। इसी वजह से इसे अंतरजिला तस्करी नेटवर्क से जोड़कर जांच की जा रही है। मोबाइल की जांच से खुलेगा नेटवर्क का राज पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब इन मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल, संपर्क में आए लोगों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान होने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। ‘पूरे नेटवर्क की जांच जारी’ सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ नारकोटिक्स सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। वाहन की तलाशी के दौरान 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। संयुक्त टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई में सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, सुगौली थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह, सुगौली थाना पुलिस बल और एसटीएफ नारकोटिक्स सेल के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की नजर खासकर अंतरजिला स्तर पर सक्रिय तस्करी नेटवर्क और मादक पदार्थों की आवाजाही वाले संभावित मार्गों पर है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan