politics
मोदी से अच्छा कोई प्रधानमंत्री नहीं, हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता : कुंवर बासित अली
नई दिल्ली, 25 अगस्त (वेब वार्ता)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मुसलमान भाइयों को सोचना चाहिए कि नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री कोई नहीं हो सकता और हिंदू से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता। हम सभी को मिलकर भारतीय संस्कृति को साथ लेकर चलना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करना चाहिए। कुंवर बासित अली ने भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पहले मंगलवार को रामलीला मैदान से लेकर भाजपा केंद्रीय कार्यालय तक रोड शो किया। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण समारोह से पहले आयोजित रोड शो में ...
Read full article on Loktej