Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मंदिर चोरी का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार:चांदी का मुकुट-छत्र ले गए थे चोर, पहले कर चुके मंदिर में चोरी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 5 views
मंदिर चोरी का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार:चांदी का मुकुट-छत्र ले गए थे चोर, पहले कर चुके मंदिर में चोरी
लखनऊ की महानगर पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर में भगवान की मूर्ति पर लगे चांदी के मुकुट और छत्र के साथ सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी किया था। पूछताछ में आरोपियों ने गुडंबा के पीपलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी को लेकर 3 अगस्त को प्रदीप कुमार शर्मा की तहरीर पर महानगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से अज्ञात चोरों की तलाश कर रही थी। महानगर पुलिस की टीम 15 अगस्त की रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शक्ति वन, अकबरनगर के पास तीन लोग बाइक से बंधे की तरफ आने वाले हैं। उनके पास मंदिर से चोरी किया गया सामान भी है। सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद काले-लाल रंग की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रिजवान (33), मोहम्मद आदिल (22) और विजय मौर्या उर्फ नाटू (24) के रूप में हुई। छह लोगों ने मिलकर की थी मंदिर में चोरी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर, जो खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित है, वहां भगवान की मूर्ति पर चांदी का मुकुट और छत्र लगा था। आरोपियों के मुताबिक, उन्होंने अपने साथियों रमजान, नौशाद और सद्दाम के साथ मिलकर इन सामान की चोरी की थी। आरोपियों ने गुडंबा थाना क्षेत्र के शिवानी बिहार स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भी चोरी करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रिजवान चोरी की घटनाओं का पुराना अपराधी है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan