crime
मंदसौर पुलिस का कॉम्बिंग अभियान, 156 वारंटी गिरफ्तार:95 स्थायी, 54 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े; 400 पुलिसकर्मी शामिल
मंदसौर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 21 और 22 अगस्त की दरमियानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चले अभियान में 400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के साथ हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की भी जांच की। अभियान में पुलिस ने कुल 156 वारंटियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। इनमें 95 स्थायी वारंटी और 54 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा 176 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, बदमाश और जिलाबदर बदमाशों की चेकिंग की गई। 37 गश्त पार्टियों ने एक साथ की कार्रवाई अभियान के लिए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों सहित पुलिस बल को 37 गश्त पार्टियों में बांटा गया था। सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ गश्त कर पुराने मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश की गई। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध लोगों और बदमाशों की भी जानकारी जुटाई। 95 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 95 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें धारा 138 के 15, विद्युत अधिनियम के 41 और अन्य मामलों के 39 स्थायी वारंटी शामिल हैं। थाना स्तर पर कोतवाली से 8, वायडी नगर से 7, नई आबादी से 6, भावगढ़ से 5, दलौदा से 8, नाहरगढ़ से 8, अफजलपुर से 6, पिपलियामंडी से 9, नारायणगढ़ से 5, मल्हारगढ़ से 9, सीतामऊ से 8, सुवासरा से 5, शामगढ़ से 5, गरोठ से 4 और भानपुरा से 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गांधीसागर थाना क्षेत्र में कोई स्थायी वारंटी गिरफ्तार नहीं हुआ। 54 गिरफ्तारी वारंटी भी पकड़े अभियान के दौरान पुलिस ने 54 गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें कोतवाली से 4, वायडी नगर से 3, नई आबादी से 5, नाहरगढ़ से 1, पिपलियामंडी से 1, नारायणगढ़ से 5, मल्हारगढ़ से 4, सीतामऊ से 6, सुवासरा से 2, शामगढ़ से 8, गरोठ से 10 और भानपुरा से 5 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। भावगढ़, अफजलपुर, दलौदा और गांधीसागर थाना क्षेत्रों में कोई गिरफ्तारी वारंटी नहीं मिला। 176 बदमाशों की भी हुई चेकिंग कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 74 निगरानी बदमाशों और 100 गुंडा-बदमाशों समेत कुल 176 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, बदमाश और जिलाबदर बदमाशों की चेकिंग की। पुलिस ने इनके वर्तमान ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई, ताकि इनके द्वारा की जा रही गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अवैध शराब के 22 मामलों में कार्रवाई गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के 22 प्रकरण दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 80.39 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 28 हजार 640 रुपए बताई गई है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए। जुआ-सट्टे में 14 आरोपियों पर कार्रवाई पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 10 प्रकरणों में 14 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनके कब्जे से 5 हजार 190 रुपए बरामद किए गए। इसके अलावा धारा 151 के तहत 7 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बीएनएस की धाराओं में भी केस दर्ज कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा 126 और 135(30) के तहत 3 प्रकरणों में कार्रवाई की। वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान 2 चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई के जरिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। एसपी बोले- हर सप्ताह जारी रहेगा अभियान एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए कॉम्बिंग गश्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष गश्त और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
Read full article on Bhaskar