Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मौदहा-बांध का गेट बंद न होने का दावा निकला गलत:हमीरपुर में सिंचाई विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त पानी निकासी के लिए खोला गया था गेट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 3 views
मौदहा-बांध का गेट बंद न होने का दावा निकला गलत:हमीरपुर में सिंचाई विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त पानी निकासी के लिए खोला गया था गेट
हमीरपुर के मौदहा बांध के खुले गेट से पानी निकलने और सायरन बजने का वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो के आधार पर बांध का गेट बंद न होने और हजारों क्यूसेक पानी बह जाने का दावा किया गया। मामले में सिंचाई विभाग ने प्रेस नोट जारी कर इन दावों को स्पष्ट किया है। विभाग के मुताबिक, मौदहा बांध के सभी गेट पूरी तरह ठीक हैं और सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। गेटों की मरम्मत का काम जून-जुलाई में कराया जा चुका है। बांध में अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए गेट खोले गए थे। डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी सायरन भी बजाया गया था। सिंचाई विभाग के अनुसार, 21 अगस्त 2023 को जलाशय से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए क्रमश: गेट नंबर तीन और चार खोले गए थे। इस दौरान करीब 3,000 से 9,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़ने से पहले डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चेतावनी सायरन बजाया गया था। जल निकासी पूरी होने के बाद दोनों गेट बंद कर दिए गए थे। लगातार बढ़ रहा जलस्तर विभाग ने बताया कि वर्तमान में जलाशय का जलस्तर 147.20 मीटर है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। पर्याप्त जल संचय को देखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। गेटों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक बैलेंसिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। विभाग के मुताबिक, 24 अगस्त को बांध के नीचे एकत्र ग्रामीणों को चेतावनी देकर सुरक्षित स्थान पर हटाया गया था। इस दौरान गेटों की स्थिति सामान्य पाई गई। जल निकासी और गेट संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नदी और डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में न जाएं सिंचाई विभाग ने लोगों से अपील की है कि बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर बेतवा नदी और डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाएं। पशुओं को भी नदी से दूर रखने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जल प्रवाह बने रहने की संभावना है। अधीक्षण अभियंता, मौदहा बांध निर्माण खंड, हमीरपुर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन व सिंचाई विभाग के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan