Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मऊ :अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल।Mau:Police arrested the absconding accused in the kidnapping case and sent him to jail.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
मऊ : अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल। ।।देवेन्द्र कुशवाहा।। दो टूक : मऊ जनपद के रामपुर थाने दर्ज मामले मे लम्बे समय से फरार चल रहे अपहरण काण्ड के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसका चालान कर दिया। विस्तार : पुलिस के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असरफ उर्फ असरत उर्फ साधु पुत्र नसरूद्दीन, निवासी ग्राम भेड़वराबारी (लोहजरा बारी), थाना रामपुर, मऊ के रूप में हुई है। आरोपी मु0अ0सं0 77/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत दर्ज अपहरण के मामले में वांछित था। पुलिस टीम ने 04 सितंबर 2026 को शिमला पब्लिक स्कूल के पास से भेड़वरा मल्ल गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पहाड़ीपुर खिरिया के निकट उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर पुलिस टीम ने की।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan