crime
मऊ में 3.20 लाख के अवैध पटाखे जब्त:बड़ागांव से एक गिरफ्तार, 11 तरह के 102 डिब्बे मिले
मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में पुलिस ने रविवार शाम छापेमारी कर 3 लाख 20 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए। पुलिस ने पटाखों के भंडारण और बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त पटाखे 11 तरह के थे और कुल 102 डिब्बों में रखे थे। उनकी अनुमानित बाजार कीमत 3.20 लाख रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस को रविवार, 1 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घोसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में अवैध पटाखे रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और अब्बास पुत्र स्वर्गीय सरवर बक्श, निवासी बड़ागांव, थाना घोसी को गिरफ्तार कर लिया। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने पटाखे जब्त करने और आरोपी की गिरफ्तारी के मामले में घोसी थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar