Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

मऊ में 834 निर्माण परियोजनाओं में 437 लंबित:सीएंडडीएस के अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश, डीएम ने लापरवाही पर जताई नाराजगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
मऊ में 834 निर्माण परियोजनाओं में 437 लंबित:सीएंडडीएस के अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश, डीएम ने लापरवाही पर जताई नाराजगी
मऊ में निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी है। जिले में कुल 834 निर्माण परियोजनाओं में से 397 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 437 अब भी लंबित हैं। कई परियोजनाओं की निर्धारित समय-सीमा बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, सीएंडडीएस के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं था परियोजनाओं का डेटा कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जिले की 834 परियोजनाओं में से 397 पूरी हो चुकी हैं और 437 लंबित हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के बाद भी अधूरी परियोजनाओं के लिए नियमानुसार शासन से समय-विस्तार की कार्रवाई की जाए। साथ ही, सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति दर्ज कराई जाए। सभी कार्यदायी संस्थाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। रेलवे ओवरब्रिज की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगी संयुक्त टीम उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की समीक्षा के दौरान डीएम ने काम में बाधा बन रहे स्ट्रक्चर और अन्य समस्याओं की सूची मांगी। उन्होंने संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर बाधाओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। घोसी में दो दिन में हटाए जाएंगे विद्युत पोल घोसी में लोक निर्माण विभाग की सड़क परियोजना के रास्ते में आ रहे विद्युत पोल भुगतान के बाद भी नहीं हटाए गए थे। इससे सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा था। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर विद्युत पोल हटाने के निर्देश दिए। सीएंडडीएस के अभियंता को नोटिस, वेतन रोकने के निर्देश समीक्षा में सामने आया कि सीएंडडीएस ने परियोजनाओं का डेटा सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया था। नगर पंचायतों में बारात घरों के निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता की जानकारी भी नहीं दी गई थी। इससे निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही थी। इस लापरवाही पर डीएम ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। हर घर जल की 60 परियोजनाएं 90 से 99 प्रतिशत पूरी जल निगम ग्रामीण की हर घर जल योजना के तहत 60 परियोजनाएं 90 से 99 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अनुसार इनका विवरण तैयार करने और प्राथमिकता के आधार पर शेष काम पूरा कराने के निर्देश दिए। जिले की जीडीपी वृद्धि दर 18.02 प्रतिशत बताई गई बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के तहत जिले की आर्थिक प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मऊ का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 18,384 करोड़ रुपये और वार्षिक वृद्धि दर 18.02 प्रतिशत बताई गई। प्रदेश की जीडीपी में जिले का योगदान वर्ष 2023-24 के 0.58 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 0.61 प्रतिशत हो गया है। भवन मानचित्रों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश आवासीय और अनावासीय भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति की स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को स्वीकृत मानचित्रों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने और प्रक्रिया सरल बनाकर अधिक से अधिक मानचित्रों को स्वीकृति देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, उद्योग सहित अन्य विभागों को आर्थिक प्रगति से संबंधित आंकड़े समय से उपलब्ध कराने और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan