Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मऊ में गंदगी के खिलाफ AIMIM नेता का धरना:सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल, अधिकारी बोले- जानकारी नहीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 5 views
मऊ में गंदगी के खिलाफ AIMIM नेता का धरना:सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल, अधिकारी बोले- जानकारी नहीं
मऊ में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर एआईएमआईएम नेता मुनव्वर अली उर्फ मुर्गा ने नगर पालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस धरने के दौरान मुनव्वर अली ने बताया कि उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन और नगर प्रशासन दोनों को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गंदगी की सफाई कराने और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुनव्वर अली के अनुसार, नगर के कई स्थानों पर गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर उन्हें मजबूरन धरना देना पड़ा। धरने का उद्देश्य अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाना है, ताकि नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। वहीं, इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि मुनव्वर अली ने उनसे सीधे कोई बातचीत नहीं की है, इसलिए उन्हें संबंधित समस्याओं की जानकारी नहीं है। ईओ ने आश्वासन दिया कि यदि मुनव्वर अली उनसे मिलकर समस्याओं से अवगत कराते हैं, तो उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के गृह जनपद मऊ में सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुए इस धरने ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan