Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मऊ : रेलवे पुल से तमसा में कूदा युवक, डूबने लगा तो नाविकों ने बचाई जान।||Mau: A young man jumped into the Tamsa River from a railway bridge. Boatmen saved his life when he began drowning.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
मऊ : रेलवे पुल से तमसा में कूदा युवक, डूबने लगा तो नाविकों ने बचाई जान। तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर नदी में उतरे युवकों ने किया रेस्क्यू।। ।।देवेन्द्र कुशवाहा।। दो टूक : मऊ जनपद के तमसा नदी पर बने रेलवे पुल से शुक्रवार को एक व्यक्ति ने तेज बहाव वाली नदी में छलांग लगा दी। नदी में गिरते ही वह तेज धारा में बहने लगा और कुछ ही देर में डूबने की स्थिति में पहुंच गया। घटना देखकर घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए शोर मचने लगा। स्थानीय मल्हाओं ने संकट की घड़ी मे सूझबूझ के साथ डूबे रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। विस्तार : जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जनपद मऊ शहर मे तमसा नदी पर बने रेलवे पुल से एक ब्यक्ति ने अचानक नदी मे छलांग लगा दिया। इसी बीच घाट पर मौजूद निषाद समाज के नाविकों ने साहस दिखाते हुए तत्काल नाव नदी में उतार दी। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद स्थानीय नाविकों ने नदी में बह रहे व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद नाविक व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने उसे सुरक्षित पकड़कर नाव पर खींच लिया और फिर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। समय रहते हुए नाविकों की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई। तेज धार में नाविकों का साहस, बच गई जिंदगी। घटना के दौरान नाविकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जिस तरह तेज बहाव में रेस्क्यू किया, उसकी घाट पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाविक समय पर मदद के लिए आगे नहीं आते तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। निषाद समाज के नाविकों के इस साहसिक रेस्क्यू ने संकट की घड़ी में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan