Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मऊ :संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यक्ति हुई मौत,शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम,पुलिस के छूटे पसीने।।||Mau:A man died under suspicious circumstances; villagers blocked the road with the body, leaving the police in a state of shock.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 6 views
मऊ : संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यक्ति हुई मौत,शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम,पुलिस के छूटे पसीने।। ●बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव का दबाओ बनाने का आरोप। दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरी क्षेत्र नगर पंचायत अमिला की सोनकर बस्ती में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरेलाल सोनकर पुत्र गनई सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हुई और आशंका है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, अमिला से जुड़े एक बैंक मित्र द्वारा लोन की रकम लिए जाने के बाद कथित तौर पर फरार हो गया इसके बावजूद गोरेलाल पर लोन की वसूली का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। ग्रामीणों का दावा है कि बैंक मित्र पिछले एक वर्ष से अधिक समय से फरार है और इसी बीच लोन की वसूली के लिए मृतक पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। विस्तार : मंगलवार को थाना दोहरी घाट क्षेत्र अमिला की सोनकर बस्ती निवासी गोरेलाल सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों समेत आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार वसूली के कथित दबाव के चलते गोरेलाल पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान थे। मंगलवार शाम उनकी मौत के बाद परिजनों और बस्ती के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर पहुंच गए और शव को अमिला-बोझी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। बैंक मित्र और बैंककर्मियों की भूमिका की जांच की मांग। आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि लोन की रकम बैंक मित्र द्वारा ली गई थी तो इसकी जांच कर वास्तविक जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने मृतक पर बनाए गए कथित वसूली दबाव के साथ ही संबंधित बैंककर्मियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि मृतक की मौत से पहले उस पर किस तरह और किसके द्वारा वसूली का दबाव बनाया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच के बाद स्थिति होगी साफ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। परिजनों ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने तथा बैंक मित्र और संबंधित बैंककर्मियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan