Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण:नो-पार्किंग में खड़े 322 वाहनों के किए चालान, झांसी की रानी चौक से शिव चौक, आलू मंडी, मीनाक्षी चौक और मेरठ रोड तक कार्रवाई से हड़कंप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 2 views
मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण:नो-पार्किंग में खड़े 322 वाहनों के किए चालान, झांसी की रानी चौक से शिव चौक, आलू मंडी, मीनाक्षी चौक और मेरठ रोड तक कार्रवाई से हड़कंप
मुज़फ़्फ़रनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने एक बार फिर से सोमवार शाम करीब 5 बजे सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जबकि नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 322 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस के अनुसार अभियान झांसी की रानी चौक से शिव चौक, आलू मंडी, मीनाक्षी चौक और मेरठ रोड के दोनों ओर चलाया गया। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्गों को खाली कराया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके और जाम की स्थिति से राहत मिल सके। अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर विशेष कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 322 वाहनों के चालान किए। पुलिस का कहना है कि गलत तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा होती है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही वाहन चलाते समय सतर्क रहने और शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए भी कहा गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने की अपील की है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan