Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

MMMUT में 21-22 अगस्त को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:प्रबंधन के 4 प्रमुख क्षेत्रों पर होगा मंथन, देश- विदेश के एक्सपर्ट्स होंगे शामिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 7 views
MMMUT में 21-22 अगस्त को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:प्रबंधन के 4 प्रमुख क्षेत्रों पर होगा मंथन, देश- विदेश के एक्सपर्ट्स होंगे शामिल
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से 21 और 22 अगस्त 2026 को 'इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इमर्जिंग एंड सस्टेनबल प्रैक्टिसेज इन मैनेजमेंट' (ICESPM-2026) का आयोजन किया जा रहा है। हाइब्रिड मोड में होगा आयोजन दो दिनों का यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविद, शोधकर्ता, स्कॉलर और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के प्रोफेसर सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन में प्रबंधन के चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। 21 अगस्त को वित्त (Finance) और रणनीतिक प्रबंधन (Strategic Management) पर दो सत्र होंगे, जबकि 22 अगस्त को मार्केटिंग मैनेजमेंट (Marketing Management) और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (Human Resource Management) पर दो सेशन आयोजित किए जाएंगे। मैनेजमेंट के विभिन्न पद्धतियों पर विमर्श का उद्देश्य सम्मेलन का उद्देश्य प्रबंधन के क्षेत्र में उभरती प्रवृत्तियों, नवाचारों और सतत प्रबंधन पद्धतियों पर विचार-विमर्श करना। साथ ही शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को ज्ञान और शोध के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्रबंधन शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नवीन विचारों, व्यावहारिक अनुभवों और सतत विकास की अवधारणाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan