top
मंदिर की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना पुजारी पर पड़ा भारी, खबर प्रकाशित होने के बाद पुजारी को फोन पर धमकी
मंदिर की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना पुजारी पर पड़ा भारी, खबर प्रकाशित होने के बाद पुजारी को फोन पर धमकी केएमबी न्यूज खुर्शीद तिलोई, अमेठी। विकास खंड सिंहपुर क्षेत्र के रामपुर पंवारा में स्थिति बाबा दतेहरेश्वर धाम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने वाले मंदिर के पुजारी वीरेंद्र गोस्वामी को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर की अव्यवस्थाओं से संबंधित खबर हिंदी दैनिक राष्ट्रीय अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के अगले दिन पुजारी को फोन करके जूतों से मारने की धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार, मंदिर की व्यवस्थाओं और कमेटी से जुड़े मुद्दों को लेकर पुजारी वीरेंद्र गोस्वामी ने सवाल उठाए थे। इस मामले को हिंदी दैनिक राष्ट्रीय अखबार ने बीते दिन प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के बाद आनंद तिवारी नामक व्यक्ति ने पुजारी को फोन कर धमकी दी। घटना के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने और अपनी बात रखने के अधिकार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यदि पुजारी को धमकी दिए जाने का आरोप सही पाया जाता है, तो यह गंभीर मामला है। किसी भी खबर से असहमति होने पर संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन धमकी देना उचित नहीं है।
Read full article on Kmb News