Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
मंदसौर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। प्रदेशभर में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नजर रखते हुए नशे की खेप जब्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। ताजा मामला मंदसौर जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा पकड़ा है। बता दें कि जिले के नई आबादी थाना पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार, नई आबादी थाना पुलिस को अपने मुखबिर से मादक पदा​र्थों की तस्करी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर मोईन को दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.7 किलो डोडाचूरा बरामद किया। मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी किया जब्त बता दें कि पुलिस ने एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल MP14ZA1036, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 20 हजार रुपये, जब्त किया है। नशे के खिलाफ लगातार रहेगी जारी बता दें कि इस मामले में मंदसौर पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी और कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मंदसौर पुलिस, थाना नईआबादी की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त @CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/f2758XdopM — SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) September 15, 2026
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan